• जरुरत पड़ने पर बी.एच.एम एवं आरबीएसके के कर्मियों को किया जायेगा दल में शामिल • कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति ने पत्र द्वारा जारी किये दिशानिर्देश • एक सप्ताह के अन्दर पूरा करना होगा सत्यापन का काम पटना/ 18 अगस्त- कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. इच्छुक संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा प्रदान की गयी है,जहाँ समुचित व्यवस्था उपलब्ध होने पर इलाजरत मरीज स्वयं को अपने घर में आइसोलेट कर सकते हैं. होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य का नियमित अनुश्रवण के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है. इसी क्रम में कार्यपालक निदेशक , राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार, मनोज कुमार ने सभी जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को पत्र लिखकर जरुरी दिशानिर्देश दिया है. पत्र में बताया गया है मरीजों के स्वास्थ्य का अनुश्रवण स्टेपवन के माध्यम से राज्य स्तर पर करने में कठिनाई हो रही है। इसलिए मरीजों का भौतिक सत्यापन कर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाए और जरुरी आंकड़े जमा किये जाएँ. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद