बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि आशा एवं एएनएम उपलव्ध करा रही परिवार नियोजन के सभी अस्थायी साधन। गर्भ निरोधक का इस्तेमाल परिवार की खुशहाली का राज है। कोरोना कल में बढ़ी संख्या में प्रवासियों का राज्य में आगमन हुआ है. इससे परिवार नियोजन सेवाओं की पहुँच आम लोगों तक पहुँचाने की चुनौतियाँ भी बढ़ी है. इसके मद्देनजर परिवार नियोजन सेवाओं के पुनः नियमित करने एवं अस्थायी साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में सरकार ने प्रयास तेज कर दी है. जिले में पुनः कंडोम की सप्लाई और इसका निशुल्क वितरण पूर्ववत शुरू की गयी है. कंडोम का इस्तेमाल परिवार नियोजन के अन्य सभी स्थायी और अस्थायी साधनों में से सबसे सुलभ और सुरक्षित साधन है और इसके इस्तेमाल से यौन संक्रमित रोगों एवं एचआईवी-एड्स जैसे गंभीर रोगों से भी सुरक्षित रहा जा सकता है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद