बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि विश्व भर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस गंभीर वायरस को लेकर सटीक एवं सम्पूर्ण जानकारी काफ़ी जरुरी है. इस वायरस के बारे में सही तथ्यों की जानकारी का अभाव एवं फैली हुई अफवाहे ही इस दहशत के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है. जानकारी का आभाव और अफवाहों का नतीजा है कि जनमानस कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों से दूरी बनाने लगे हैं और उनका सामाजिक बहिष्कार करने लगे हैं. इससे कही बेहतर ये होगा कि अगर लोग लक्षण पाए जाने वाले व्यक्ति का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें जांच और चिकित्सीय सलाह के लिए प्रेरित करें. ऑडियो पर क्लीओ कर सुनें विस्तृत जानकारी। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद