सड़क दुर्घटना में संगीत शिक्षक की मौत। मुंगेर। जमालपुर पुलिस अंचल अंतर्गत सिंधिया के आसपास ट्रक की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार शिक्षक की मौत हो गई। वहीं बाईक पर बैठी सह शिक्षिका बाल बाल बच गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 3-4 बीच अपराहन की है। शिक्षक का नाम अजीत कुमार उर्फ पिन्टू उम्र लगभग 45 वर्षीय है । जो कजरा प्लस टू विद्यालय में संगीत शिक्षक पद पर पदस्थापित थे। जमालपुर से रोजाना अप-डाउन कर ड्यूटी करते थे। विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया जारी रहने के कारण विद्यालय ड्यूटी में गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक और मोटरसाइकिल के टक्कर के बाद शिक्षक बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचा और गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों टीम ने मृत घोषित कर दिया। विदित हो कि लॉकडाउन के कारण ट्रक काफी तेज गति में थी। जिसके कारण यह घटना घटी। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया तथा आगे की प्रक्रिया की जा रही है। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शिक्षक के निधन पर हजारों शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
