बिहार राज्य के मुंगेर जिला से नरेश आनंद मोबाइल वाणी की खबर का असर बता रहे हैं।9 जुलाई को मोबाइल वाणी पर एक खबर चली थी जिसमे बताया गया था ,कि बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड के करहरिया पश्चिमी पंचायत के विभास कुमार ने आज अपनी जान की बाजी लगाकर गंगा के मझदार से भैंस को काफी जद्दोजहद के बाद किनारे कर अपने दरवाजे पर ले आये हैं, इसे दक्षिण पंचायत के मुखिया सुनील सोलंकी के हवाले कर दियाहै। इस संबंध में जिन किसी की भैंस गंगा में फंस गई है उन्हें मोबाइल वाणी के माध्यम से सूचित किया जा रहा है वह अपनी मवेशी कल्याणपुर आकर मुखिया पंचायत सुनील कुमार सोलंकी से संपर्क स्थापित कर अपना बायोडाटा प्रस्तुत करे एवं विशेष जानकारी के लिए बरियारपुर थाना से भी संपर्क कर सकते हैं। गंगा में भस्ते हुए 6 भैंसो को कल्याणपुर के ग्रामीणों ने अपने सकुशल से वापस बरामद कर लिया , परंतु मोबाइल के माध्यम से उसे पता चला कि मेरा मवेशी कल्याणपुर हटिया पर है जहां आ कर के उन्होंने अपने मवेशी को देखा उन्होंने अपने मुखिया सुनील सोलंकी सरपंच नंद कुमार दुबे व नरेश आनंद पत्रकार मोबाइल वाणी संवाददाता को धन्यवाद दिया। जिनकी अथक परिश्रम के बाद उनकी खोई हुई संपत्ति जो गंगा के गर्क में समा चुकी थी वह वापस मिल गयी। इसके लिए उन्हें मीडिया कर्मी नरेश आनंद , नंद कुमार दुबे सरपंच व मुखिया सुनील सोलंकी को धन्यवाद देते हैं।
