धरहरा(संवाददाता):आज गुरुवार को ठनका गिरने से नक्सल प्रभावित बंगलवा पंचायत के लकड़कोला गाँव में दो लोग बज्रपात की चपेट मे आ गए। जिसमे एक की मौत हो गई व एक की नाजुक स्थिति बनी हुई है । प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया कि गुरुवार को वारिश होने के दौरान कडा़के की आवाज के साथ लकड़कोला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के खेत मे अचानक ठनका गिरने से घास काट रहे 40 वर्षीय रंजन यादव व 20 वर्षीय रणवीर कुमार बज्रपात की चपेट मे आने से जख्मी हो गए। 40 वर्षीय रंजन यादव को जख्मी होने पर नाजुक स्थिति को देखते हुए ग्रामीणो के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा ले जाया गया जहाँ चिकित्सको ने रंजन यादव को मृत घोषित कर दिया ।मृतक रंजन यादव मजदुरी व भैस पालकर अपने परिजनो का पेट पालता था। मृतक अपने पीछे एक पुत्र 16 वर्षीय एवं एक पुत्री 14 वर्षीय एवं गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है ।मृतक की पत्नी का आसू थमने का नाम नही ले रहा है वहीं राजद नेता संदीप यादव व समाजसेवी सुरज कुमार ने मृतक के परिजनो को आपदा प्रबंधन के तहत सीओ धरहरा से चार लाख रूपया अविलम्ब देने की माँग की है ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।