- समाजसेवी ने अस्पताल में जाकर अधिकारियों और कर्मियों को दिए सुरक्षा किट - इन्हीं वारियर्स की मेहनत से हमलोग हैं सुरक्षित - लोगों की मदद के लिए भी हमेशा रहते हैं तत्पर पूर्णियाँ : 03 अगस्त रक्षा बंधन भाइयों द्वारा बहनों के रक्षा करने के लिए मनाया जाता है. इस दिन बहन भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर हमेशा उनकी रक्षा करने के लिए उनका अभिवादन करती है. इस कोरोना काल में हमसभी लोग स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों के कारण सुरक्षित हैं. उनके दिन-रात मेहनत के वजह से ही देश से कोरोना संक्रमण को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसे में जिला के कुछ समाजसेवियों द्वारा ऐसे कोरोना वारियर्स को सम्मान देने के लिए उन्हें तिलक लगाया गया और उनके बीच सुरक्षा किट्स और मॉस्क बांटा गया. इसके साथ ही उन्हें सभी आमलोगों के लिए दिन-रात अथक प्रयास करने के लिए धन्यवाद दिया गया. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
