लखीसराय/01अगस्त,2020: कोविड-19 का प्रभाव जिले में भी तेजी से बढ़ रहा है. शहरों के बाद यह गाँवों में भी दस्तक देने लगा है. इन चुनौतियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मी दिन-रात अपनी सेवा देने में जुटे हुए है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती इन्हीं स्वास्थ्य कर्मियों में एक हैं, जो इस महामारी के दौर में एक तरफ़ टीकाकरण जैसी बुनियादी स्वास्थ्य सेवा को सुनिश्चित करने में अपना योगदान दे रहे हैं तो दूसरी तरफ कोरोना की रोकथाम में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं. कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए जिले में बनाये गए आईसोलेशन सेंटर का नियमित दौरा करना हो या कोरोना संक्रमितों का हाल चाल लेना हो, वह अपनी सेवा पूरी निष्ठा से दे रहे हैं. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तारपूर्वक। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
