• जिले में रखें जाएंगे किराये के अतिरिक्त निजी एम्बुलेंस • राज्य स्वास्थ समिति के कार्यपालक निदेशक ने जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को दिए हैं निर्देश मुंगेर,29 जुलाई 2020: कोरोना माहमारी के इस दौर भी सरकार को लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ सेवा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर पूरी तरह सजग एवं कटिबद्ध है एवं लोगों को किसी प्रकार की परेशानियाँ नहीं हो इसके लिए हर संभव प्रयास भी कर रही है. इसी कड़ी में सरकार ने लोगों को ससमय अस्पताल पहुँचाने के लिए जिले में किराये के निजी एम्बुलेंस रखने का निर्णय लिया है।इसको लेकर राज्य स्वास्थ समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने जिले के जिलाधिकारी एवं जिला सिविल सर्जन पदाधिकारी को पत्र भेजकर कर इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है, ताकि मरीजों को ससमय ऐंम्बुलेंस सेवा उपलब्ध हो सके एवं समय पर अस्पताल पहुँचने में कोई परेशानियाँ नहीं हो। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
