• लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही साबित हो सकती है जानलेवा • लॉकडाउन का अनुपालन नहीं करना बन सकता है मुसीबत • मास्क, शारीरिक दूरी और हाथों की नियमित सफाई है कोरोना से बचाव का मूलमंत्र पटना/ 29 जुलाई- कोरोना महामारी का प्रकोप पूरे जिले में लगातार बढ़ रहा है. प्रतिदिन नए इलाकों से लोगों के संक्रमित होने की ख़बरें आ रही हैं. प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के संक्रमित होने की संख्या में वृद्धि हुई है. राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर नहीं के बराबर दिख रहा है. लोग बेपरवाह इधर उधर घूमते भी नजर आ रहे हैं. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
