वीटीएम मशीन से होगी 700 लोगों की जांच, जाँच में राहत मिलेगी किट वितरण सुनिश्चित कराने को कार्यपालक निदेशक ने दिए हैं निर्देश कोविड-19 की बढ़ती रफ्तार को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग हैं। इसके लिए सरकार से लेकर स्वास्थ विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ दिन-रात एक कर अपने कार्य में जुटे हुए हैं एवं हर रोज नई-नई रूप रेखा तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में इस बार सरकार एवं विभाग द्वारा कोरोना जाँच में तेजी लाने के उद्देश्य से लोकल लेवल पर कोरोना टेस्ट की योजना तैयार की गई है एवं मरीजों का सैंपल जाँच में किसी प्रकार की बाधाएं नहीं हो, इसके लिए सरकार द्वारा वीटीएम राज्य स्वास्थ समिति को उपलब्ध कराया गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
