हम ही नहीं बल्कि पूरा स्वास्थ्य विभाग अभी कोरोना संक्रमण के दंस को झेल रहा है। इस संक्रमण ने सारी व्यवस्थाएँ को ही बदल डाली है .इस समय अगर हम घर पे रहकर ही अपना एवं परिवार के पोषण का कुछ ख्याल रखें तो हमे अस्पताल जाने से राहत मिल सकती है. क्योंकि बदलते मौसम में डायरिया होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। डायरिया के कारण अत्यधिक निर्जलीकरण(डिहाइड्रेशन)होने से समस्याएँ बढ़ जाती है एवं कुशल प्रबंधन के अभाव में यह जानलेवा भी हो जाता है। शिशु मृत्यु दर के कारणों में डायरिया भी एक प्रमुख कारण है। इसके लिए डायरिया के लक्षणों के प्रति सतर्कता एवं सही समय पर उचित प्रबंधन कर बच्चों को डायरिया जैसे गंभीर रोग से आसानी से सुरक्षित किया जा सकता है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत जानकारी। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
