• संक्रमित मरीज उठा सकते हैं होम आइसोलेशन का लाभ • अस्पताल में उपलब्ध है इलाज की समुचित व्यवस्था कोरोना मरीजों की संख्या में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने समुचित इंतजाम किये हैं. राज्य के कई अस्पताल डेडीकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में संक्रमित मरीजों को इलाज उपलब्ध करा रहे हैं. मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों में बेड की संख्या भी बढ़ाई जा रही है ताकि सभी को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय उपचार उपलब्ध हो सके. सरकार द्वारा सुविधा उपलब्ध होने पर मरीजों को होम आइसोलेशन का लाभ उठाने की बात भी की गयी है. सरकार और स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी से हर स्तर पर निपटने को तैयार और व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है. ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी खबर। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद