एसबीएम के रौशनी व नेहा ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में रही अव्वल। जमालपुर। सरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर जमालपुर के दसवीं बोर्ड की परीक्षा में छात्र से बेहतर छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।बुधवार को विद्यालय परिसर में बोर्ड परिणाम को लेकर भैया बहनों में उत्साह व उमंग चरम पर देखा गया। रौशनी कुमारी 95.4%, नेहा कुमारी 94.6%, अनुमेश सिंह 93.6%,शिवम कुमार झा 93.2%, ऋतु कुमारी 93%,सानिया कौसर 92.6%,दिव्या सिन्हा 90.2% अंक प्राप्त किये हैं। इसके अलावा विद्यालय के ही 81 से 90% अंक प्राप्त करने वाले 16 भैया बहनों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन सिखाया छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनंजय शर्मा सचिव सुधीर सिंह विद्यालय प्रभारी श्रीमती राखी जी एवं परीक्षा प्रमुख नीतू जालान एवं समस्त विद्यालय परिवार ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रधानाचार्य धनंजय शर्मा ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दी।
