संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन के दौरान कर रहे नियमों को नजरअंदाज मुंगेर,14 जुलाई: कोविड-19 संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों से स्वास्थ्य विभाग की अपील की जा रही है. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने, हाथों की नियमित 40 सेकेंड तक सफाई व ऐसे ही अन्य नियमों के जानकारी देते हुए इनके पालन को स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित कराने में लगा है. वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा सामान्य स्थिति वाले संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन करने का निर्देश भी जारी किया गया. हालाँकि इसके लिए कई आवश्यक गाइलाइन भी जारी की गई. इन गाइडलाइन का होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को अक्षरत: सौ फीसदी पालन करना अनिवार्य होगा. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद