चुनाव को लेकर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है तथा राज्य सरकार पर लाशों की ढेर पर राजनीति करने का आरोप लगाया है तथा ये भी कहा है कि आखिर क्या आवश्यकता है कि चुनाव जल्द से जल्द हो जाए और चारों बगल त्राहिमाम हो। इस संदर्भ में कोरोना के इस काल में लाशों के ढेर पर चुनाव कराना बिल्कुल ही ठीक नहीं है। लोग कोरोना से मर रहे हैं । ऐसे हालात में चुनाव कराना ठीक नहीं होगा। पता नहीं नीतीश कुमार को किस बात की जल्दबाजी है कि चुनाव कराने को लेकर आतुर है । इस बयान के बाद राज्य में चुनाव आयोग को अब समय पर चुनाव कराना मुश्किल हो सकता है। क्योंकि विपक्ष के नेता के इस बयान से चुनाव आयोग को अब विचार करना होगा राज्य में इससे नई राजनीति हो गई है और एक बड़ा आरोप यह है कि कोरोना काल में लोग त्राहिमाम है मर रहे हैं चुनाव कराना कहां तक न्यायोचित है इन तमाम गंभीर बातों को चुनाव आयोग भी विचार जरूर करेगी जबकि भाजपा एवं जदयू राज्य में वर्चुअल रैली के माध्यम से चुनाव प्रचार आरंभ कर दिया है और अक्टूबर एवं नवंबर में चुनाव कराने की घोषणा भी हो गई है। अब इस तल्खी पर चुनाव आयोग क्या करती है राज्य की जनता और तमाम पार्टी पैनी नजर से देख रहे है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।