ग्राम पंचायत सरकार भवन में आय जाति आवासीय सहित पंचायत प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। लेकिन लॉकडाउन के बाद से कोई पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी ग्राम पंचायत सरकार भवन में नहीं पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों का कामकाज नहीं हो पा रहा है इस संबंध में पूछे जाने पर धराहरा बीडीओ डॉक्टर प्रभात रंजन ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में अभी राशन कार्ड बनवाने का कार्य जोरों से चल रहा है अधिकारी इसी में जुटे हुए हैं। काम समाप्त हो जाने के बाद सभी अधिकारियों को ग्राम पंचायत सरकार भवन में सेवा देने के लिए भेजा जाएगा।
