प्रवासी मजदूरों की गांव में हत्या सिर पर वार कर की गई है हत्या खेत से बरामद हुआ है युवक का शव पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हवेली खड़गपुर मंगलवार की सुबह खड़गपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर पंचायत के बैजलपुर पंडित टोला निवासी 40 वर्षीय प्रवासी मजदूर का शव के खेत से बरामद होने के बाद ईलाके में दहशत व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार बैजलपुर के स्वर्गीय अधिक लाल पंडित के पुत्र 40 वर्षीय राम जी पंडित जो प्रवासी मजदूर थे लॉकडाउन में अपने घर बैजलपुर आए थे । बीती रात शौच करने बहियार गए थे कि बदमाशों ने सर पर तेज धार धार हथियार से वार कर हत्या कर दी । रात्रि में ही परिजनों ने खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। सुबह जब लोगों ने खेत में पड़े रामजी प्रवासी मजदूर का शव देखा तो जानकारी परिजनों एवं स्थानीय खड़गपुर थाना पुलिस पदाधिकारी को दी गई। सुचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज भेज दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। प्रवासी मजदूर रामजी के सिर के पिछले हिस्से में धरदार हथियार से चोट का निशान मिला हैं। मृतक कोलकाता में मजदूरी करता था। लॉक डाउन अवधि में यह अपने घर आया था। घटना के बाद परिजनों में जहां कोहराम मच गया वहीं गांवों में भी मातमी सन्नाटा पसरा पड़ा है। मृतक को दो पुत्री है। जबकि ये तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की पत्नी, बेटी सहित परिजनों का ऱो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति की किसी से कोई विवाद नहीं था।इधर खेत से शव बरामद होने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ शव देखने जमा हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आसपास के इलाकों में दहशत है मृतक के पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ खड़गपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। थाना अध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर हत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। परिजनों एवं ग्रामीणों से भी पुछ ताछ जारी है । उन्होंने दावा किया कि जल्द ही हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी कर घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।