कोरोना वारियर्स सम्मान से सम्मानित हुए मो. साहेब मलिक वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया त्रस्त है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। ऐसे में केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु देश में फेज दर फेज लॉकडाउन लगाया। लॉकडाउन के दौरान मजदूर, गरीब, निसहाय को खाने पर आफत हो गई। ऐसे में समाजसेवी का भूमिका बढ़ गई। ऐसे ही एक समाजसेवी मुंगेर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो.साहेब मलिक है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लॉक डॉन के दौरान मुंगेर के गरीब गुरबों, निस्सहाय के बीच सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए खाद्य-पदार्थों का वितरण किया।श्री मलिक ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कोई निस्सहाय और गरीब भूखा रहे,ये हम जैसे सोशल वर्कर के रहते संभव नहीं था। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे आपदाओं के समय सभी सामर्थ्यवान लोगों को आगे आकर मानवीय सेवा करना चाहिए।उनके कोरोना संक्रमण के दौरान किए गए मानवीय सेवा को देखते हुए दिल्ली से प्रकाशित दैनिक उर्दू अखबार के संपादक एस टी रजा के द्वारा कोरोना वारियर्स सम्मान से सम्मानित किया गया है। श्री मलिक के कोरोना वारियर्स सम्मान से सम्मानित होने पर मुंगेर विधायक विजय कुमार विजय,राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीबुर रहमान, राजद राज्य परिषद सदस्य सह जिला राजद के उपाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार सुमन ,राजद विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश नंद किलियार, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जमालपुर के अध्यक्ष मोहम्मद कौसर फैयाज ,राजद नेता मो.इम्तियाज आलम, मोहम्मद शहजाता, मो. इरशाद आलम ,मो. शाकिर सिद्धकी, मो.जीवुर रहमान ,मो. असगर अली , समाज सेविका आलिया रेशम आदि नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि श्री मलिक को कोरोना वारियर्स सम्मान से सम्मानित होने पर हमलोग काफी प्रसन्न हैं।वे इस सम्मान से सम्मानित के वाजिब हकदार है। ऐसे समाजसेवी के सम्मानित होने पर गरीबों, मजदूरों को मदद करने वालों के मनोबल बढ़ता है।
