पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर रविवार को विभिन्न थाना द्वारा चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान विभिन्न कांडों में फरार 44 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तथा इस दौरान लंबित केसों में 78 जमानतीय, 84 गैर जमानतीय, 21 कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया। एसपी ने बताया संग्रामपुर में भीम यादव के घर छापामारी की गई, जहां एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने भीम यादव के घर से श्री नॉट थ्री का एक कट्टा तथा तीन गोलियां, घर की तलाशी लेने के बाद .315.बोर का एक दूसरा कट्टा, .315 बोर की 10 गोलियां, 12 बोर बंदूक की 4 गोलियां, पांच पीस खोखा बरामद हुआ। उन्होंने कहा असरगंज में 6 जून को गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया। जिसमें नामजद अपराधी डब्लू यादव, नवल यादव और शिव यादव शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि सभी थानों को विशेष छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था तथा जिला स्तर पर हर घंटे इसकी मॉनिटरिंग की जा रही थी। तथा सभी थानाध्यक्षों को लंबित वारंटों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
