धरहरा (संवाददाता):रोजी-रोटी अभियान के तहत धरहरा प्रखंड के अमारी पंचायत के मुखिया रत्नेश कुमार ने बताया कि अमारी पंचायत में करीब तीन से साढे तीन हजार के बीच मजदूरो का जाब कार्ड बना हुआ है लेकिन मनरेगा के तहत मिलने वाली मजदूरी राशि कम होने से लोग मनरेगा के तहत काम करने से पीछे भाग रहे हैं जिसके कारण अमारी पंचायत में मनरेगा मे मात्र दो सौ से तीन सौ के बीच मजदूर काम कर रहे है।वहीं राशन कार्ड के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि पुराने राशन कार्ड मे 2400 लाभुको का राशन कार्ड बना हुआ है और नया राशन कार्ड जिसका जीविका दीदी के द्वारा आवेदन लिया गया वह अभी तक बनकर नही आया है।पूरी बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें आडियो पर और सुने पूरी बात चीत।