खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखण्ड के टेमथा राका की घटना, छत की परत गिरने से महिला घायल परबत्ता। थाना क्षेत्र के तेमथा राका गांव में छत की परत गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला तेमथा राका निवासी सुनील मिश्रा की पत्नी श्वेता कुमारी बतायी जा रही है। घायल महिला का प्राथमिक उपचार सीएचसी में कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार महिला अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। इसी बीच छत की परत गिर गई। जिसमें उसके सिर में गंभीर चोटें आई।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
