- जिला प्रशासन व पिरामल फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम - बुजुर्गों को दी जा रही कोरोना से बचाव की जानकारी - हर घर तक के बुजुर्गों तक पहुंचने का किया जा रहा प्रयास अररिया : 01 जून कोरोना से बचाव के लिए बुजुर्गों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. विशेष रूप से ऐसे बुजुर्ग जिनकी उम्र 60 साल से ऊपर की है. इस उम्र में उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, जिसके कारण उनके संक्रमित होने का खतरा अधिक होता है. ऐसी स्थिति से निपटने और इस महामारी के दौरान बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने के लिए नीति आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन के साथ पिरामल फाउंडेशन ने दादा-दादी, नाना-नानी अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत पिरामल फाउंडेशन द्वारा हरेक स्तर पर बुजुर्गों से सम्पर्क कर उन्हें इस महामारी से बचाव हेतु आवश्यक निर्देश देने के साथ ही जरूरत के साधन भी उपलब्ध कराई जा रही है. विस्तृत रिपोर्ट सुनने के लिये ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
