गंगा दशहरा के मौके पर मास्क का वितरण दानवीर कर्ण की धरती मुंगेर के कष्टहरणी घाट पर गंगा दशहरा के पावन मौके पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ गंगा स्नान के लिए लंबे अरसे बाद पहुंची ।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल ने इस पावन मौके पर कष्टहरणी घाट पहुंचकर उपस्थित गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। साथ ही गंगा दशहरा के मौके पर बिना मास्क पहने आए श्रद्धालुओं को भी उन्होंने मास्क देकर कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से सतर्क रहकर ही बची जा सकती है। लंबे अरसे बाद लॉक डाउन में ढील दी गई है। इसका मतलब कतई नहीं है कि हम लोग लापरवाह हो जाएं। कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है ।सरकार ने काफी समीक्षा के बाद लॉकडाउन में ढ़ील देने का निर्णय लिया है, ताकि अर्थव्यवस्था में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से अपील किया है कि आपलोग दो गज की दूरी, मास्क पहनना अनिवार्य तथा साबुन से हाथ धोते रहे। बेवजह भीड़-भाड़ में जाने से बचे ।बताते चलें इसके पूर्व में भी भाजपा नेता संजीव मंडल ने पूरे लॉक डाउन काल में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री, मास्क आदि का वितरण किया है ।मौके पर नगर अध्यक्ष अजीत कुमार छोटू ,नगर महामंत्री सोमू सिन्हा उपस्थित थे।
