• घातक बीमारियों का जड़ है तम्बाकू सेवन • पुरुषों के साथ महिलाओं में भी है तम्बाकू सेवन की आदत • मजबूत इच्छाशक्ति व लोगों के सहयोग से छूट सकेगा तम्बाकू की लत • तम्बाकू रोकने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है कानून पूर्णियाँ : 31 मई विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जिला सदर अस्पताल के डीआईओ कार्यालय में जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को तम्बाकू से होने वाले बीमारियों और उससे बचाव के उपाय की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को एक सप्ताह तक अपने क्षेत्र में तम्बाकू निषेध को लेकर जागरूकता फैलाने और लोगों को तम्बाकू की लत छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने को लेकर उत्साहित करने कहा गया. कार्यशाला में एसीएमओ डॉ. एस. के. वर्मा डीआईओ सुभाष चंद्र पासवान, एनसीडी पदाधिकारी भी. पी. अग्रवाल, डीएमओ आर. पी. मंडल, एपिडेमियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला के साथ ही अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे. विस्तृत खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद