धरहरा (संवाददाता):कोरोना वायरस की महामारी से ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने को लेकर अमारी पंचायत के गाँव में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी व मुखिया ने डोर - टु-डोर जाकर मास्क व साबुन वितरित किया।मुखिया रत्नेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक मे अमारी पंचायत के सैकडो़ घरो मे कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर मास्क व साबुन वितरित किया गया।उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि आपलोगों को जो मास्क दी गई है,उसे जरूरत पड़ने पर ही पहन कर ही घर से बाहर निकले एवं लोगों से दूरी बनाकर ही अपने काम निपटाये।वहीं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी इन्द्रदेव प्रसाद गुप्ता ने ग्रामीणों से कहा कि लाकडाउन 4 की समाप्ति के बाद भी एतिहात बरतते हुए मास्क को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाये रखे,जिससे आप अपने एवं परिवार व समाज को सुरक्षित रख सके।मौके पर वार्ड सदस्य पांडव कुमार सहित समाज के बुद्धिजीवि लोग मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।