हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव में एक महिला ने अपने ही पति पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के कैथी गांव निवासी सुनीता देवी ने आवेदन में लिखा है कि मेरा पति संजय सिंह मेरे साथ मारपीट व गाली-गलौज और घर से भागने को कहते रहते हैं उन्होंने कहा कि इस संबंध में खड़कपुर थाना मैं पहले भी आवेदन देकर करवाई करने की गुहार लगाई थी लेकिन इस बार मेरे साथ मारपीट लगातार करते रहता है वहीं महिला ने खड़कपुर डीएसपी पोलस कुमार को आवेदन दिया उन्होंने जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई कराने की मांग कही है इस संबंध में कहते हैं खड़कपुर डीएसपी पोलस कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी