29 मई एक अहम तारीख है यही वह दिन है जब दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को इंसान ने फतह किया एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे इसी दिन 1953 में माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने थे उसकी याद में ही इस दिन को माउंट एवरेस्ट दिवस के तौर पर मनाया जाता है इसके अलावा इसी दिन किसानों के आवाज बुलंद करने वाले नेता चौधरी चरण सिंह का 1987 में निधन हुआ था वह देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे
