मुंगेर जिले के संग्रामपुर तारापुर मुख्य मार्ग के मौजमा पुल के समीप वाहन से साइड लेने के दौरान एक चावल लदा वाहन ट्रक आनियंत्रित हो जाने के कारण गड्ढे में पलट गया। जिससे ट्रक पर चालक की सवार पत्नी उषा देवी की मौत मौके पर हो गई। बताया जाता है कि तारापुर धन कुंडा गांव के रहने वाले ट्रक चालक तूफानी यादव देवघर से सुल्तानगंज जा रहा था ।अपने घर के समीप पत्नी को ट्रक पर बिठाकर डॉक्टर को दिखाने सुल्तानगंज जा रहा था। ट्रक पर चावल लोड थी जो सुल्तानगंज व्यापारियों के यहां पहुंचाना था। इस दौरान रास्ते में ही ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और चालक की पत्नी की मौत मौके पर हो गई। हालांकि चालक फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत संग्रामपुर थाना प्रभारी सर्वजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जप्त कर मृतक महिला के शब को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
