हवेली खड़गपुर नगर पंचायत के अधीन विभिन्न वार्डों में साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। प्रत्येक माह 100 चार लाख 64 हजार राशि के खर्चे से एनजीओ द्वारा साफ सफाई किए जा रहा है। इसके बावजूद नगर के विभिन्न मोहल्ले में जहां-तहां कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है। इस मामले में नगर पंचायत पूरी तरह बेखबर नजर आ रही है । कोरोना काल में भी जहां-तहां कूड़े के ढेर फेंके जाने से संक्रमण का खतरा लोगों को सताने लगा है। इस बाबत नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि नगर में विशेष तौर पर साफ सफाई के लिए एनजीओ को निर्देश दिया गया है । इसके बावजूद सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती है तो विभागीय कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी।