जमीन संबंधी विवाद में मारपीट व गोलीबारी की घटना से दहशत गंगटा थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट व गोलीबारी की घटना से गांव में दो पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। मारपीट की घटना में चमक लाल यादव व राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए । जिसका इलाज निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है ।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची गंगटा थाना पुलिस छानबीन में जुटी है। थाना अध्यक्ष नीरज ठाकुर ने गोलीबारी की घटना से इंकार किया है। जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना की बात सामने आ रही। जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
