मोबाइल वाणी पर आज जो हस्ती हमारे साथ हैं आज वो किसी परिचय के मोहताज नहीं है। मुंगेर जिले का नाम, मान-सम्मान बढ़ाने वाले हीरो राजन कुमार का नाम न केवल अभिनय की दुनिया में जगमगा रहा है बल्कि सामाजिक कार्यों में भी आप लगातार सुनते और देखते आ रहे हैं। कोरोना काल में एंटी कोरोना ब्रांड अम्बेसडर के रूप में लोगों की सेवा में तत्पर है। राजन कुमार बिहार फिल्म एंड टेलीविज़न आर्टिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष हैं। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के आइकॉन भी हैं और 2011 से इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री में स्थापित है। वहीं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में चार्ली चैपलिन 2 में भी नाम दर्ज है। मोबाइल वाणी के साथ हुई उनकी खास बातचीत को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
