राजद के जिलाध्यक्ष डॉ.देवकीनंदन सिंह, प्रवक्ता मंटू शर्मा , महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद यादव और महासचिव गोरेलाल सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर जिला प्रशासन से माँग करते हुए कहा कि जब जमालपुर कोविड-19 हॉट स्पॉट है तो आखिर किसके सह पर ये भाजपाई लोग पुतला जलाने का कार्यक्रम किया है ।ये बात अलग है कि किसी भी राजनीतिक लोग का पुतला जलाना राजनीतिक दलों की आजादी है और इसके लिए जिला प्रशासन से आदेश भी लेना पड़ता है।तो फिर जमालपुर में प्रशाशन के इजाजत लेकर पुतला दहन किया गया या प्रशासन को ठेंगा दिखा कर। सत्ता के नशे में चूर होकर भाजपा के लोगों ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला दहन किया है। क्या यह कानून एक विशेष राजनीतिक दल पर लागु नहीं होता है। जिला प्रसाशन से हम माँग करते हैं कि इस गैर कानूनी और गैर जिम्मेदारन हरकत के लिए जाँच कर अविलंब संज्ञान लेते हुए कानूनी करवाई किया जाय। साथ हीं कहना है कि यदि प्रसाशन ने पुतला दहन की इजाजत दी है तो सभी राजनीतिक दलों को ऐसी इजाजत मिलनी चाहिए।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
