धरहरा (संवाददाता):धरहरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बरमन्नी गाँव के तालाब में मिला एक ब्यक्ति का क्षत-विक्षत शव।एक सप्ताह के अन्तराल में यह दूसरा शव मिला है बरमन्नी गाँव से।नक्सल प्रभावित बरमन्नी गाँव से लगातार एक सप्ताह मे दो शव मिलने से जहाँ ग्रामीण मे दहशत ब्याप्त है वहीं धरहरा थाना पुलिस की भी होश उङा के रख दिया है।आपको बता दें कि बीते 25 अप्रैल को बाँका जिला के बेलहर निवासी 35 वर्षीय सहदेव मुर्मू का शव पहाङ की तराई मे एक कुएँ से मिली थी,जिसकी तहकीकात अभी पूरी भी नही हुई थी कि एक और मामला सामने आ गया है।जहाँ एक ओर धरहरा पुलिस कोरोना से लोगो को बचाने मे जुटी हुई हैं वही दूसरी ओर हत्या पर हत्या का मामला सामने आकर धरहरा पुलिस की परेशानियां बढा रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।