मुंगेर सिविल कोर्ट में 77 वे जिला जज अवधेश कुमार दुबे बीते गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए और लॉकडाउन रहने के कारण उन्हे औपचारिक विदाई दी गई ।सासाराम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद से प्रोन्नति होकर वे 19 सितंबर 2019 को मुंगेर जिला जज के पद पर पदस्थपित हुए थे। वहीं, उनकी कार्यकाल अवधि आठ माह रही जिला जज अवधेश कुमार दुबे के सेवानिवृत्त के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह पोक्सो एवं एससीएसटी के विशेष न्यायाधीश अनुराग शुक्रवार को प्रभारी जिला जज बनें । उनकी पहली पोस्टिंग 16 अगस्त 2018 को मुंगेर न्याय मंडल में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर हुई थी।इस दौरान उन्हे प्रोन्नति मिली और वे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम बनें ।बताते चलें कि बीते 25 माह में तीन जज क्रमशः मुरलीधर ,ध्रुव नारायण यादव एवं अवधेश कुमार दूबे सेवानिवृत्त हुए । जिनकी कार्य अवधि क्रमशः 18 माह ,दो माह एवं आठ माह रहीं ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।