जिला के सीमा सील, संदिग्धों पर हो कड़ी नजर - एसपी। मालवाहक व एंबुलेंस भी जाँच के जद में। गंगा रजक की रिपोर्ट । मुंगेर। बुधवार को जिलाधिकारी राजेश मीणा व पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मुंगेर जिला की सीमा पर बने चेकपोस्ट पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को सघन चौकसी बरतने का निर्देश दिया तथा हर गाड़ी की चेकिंग का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा राउंड द क्लॉक निगरानी करने का भी निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने हेमजापुर ओपी अध्यक्ष को कड़ी चौकसी बरतने तथा हर गाड़ी की सघन चेकिंग का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को हर गाड़ी की सघन चौकसी बरतने तथा हर गाड़ी की चेकिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने मालवाहक गाड़ियों और एंबुलेंस की भी चेकिंग करने का निर्देश दिया ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति जिला में प्रवेश न कर सके।