शनिवार को डीईओ ने पत्रांक- 904 पत्र जारी कर सभी हड़ताली शिक्षकों को योगदान करने की अपील की है। पत्र में कहा है कि शिक्षक यदि 90 दिनों से अधिक अनुपस्थित रहेंगे तो उस पर विभागीय कार्रवाई होगी। आगे कहा है कि हड़ताली शिक्षकों को अपने-अपने क्षेत्राधिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष अपना योगदान दे सकते हैं। इस दौरान शिक्षकों के हड़ताल अवधि का टूट नहीं माना जाएगा एवं वेतन हेतु अग्रतर कार्रवाई होगी। योगदान के बाद फरवरी सहित अन्य भुगतान की जाएगी। साथ ही निलंबित शिक्षकों का निलंबन वापस होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश चौधरी ने शिक्षकों को गुरु कहकर संबोधित किया है तथा छात्र हित में हड़ताल तोड़ने को कहा है। अब देखना है की कितने शिक्षक योगदान देते हैं। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।