युवा राजद नेता गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद यादव एवं छात्र राजद जिला अध्यक्ष ईशु यादव ने संयुक्त बयान जारी कर बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश , एवं गुजरात की सरकारें दूसरे राज्यों (कोटा) राजस्थान ,बेंगलुरु में लॉक डाउन के वजह से फँसे अपने यहाँ के हजारों छात्र, छात्राओं और मजदूरों को स्पेशल बस भेज कर अपने राज्य में बुला ले रहे हैं। बिहार की सरकार अपने बिहारी छात्र ,छात्राओं को दूसरे राज्यों में फँसे गरीब लाचार मजदूरों जो दिल्ली ,गुजरात,तमिलनाडु,महाराष्ट्र, एवं कोटा राजस्थान, बेंगलुरु में हैं,उन पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।