मुंगेर जिला में होली का त्योहार हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। होली के मौके पर खासकर बच्चों एवं युवाओं में काफी उत्साह का माहौल दिखा। एक ओर जहां बच्चे अपने हाथों में पिचकारी लिए अपने सहपाठियों, मित्रों एवं घर के सभी छोटे-बड़े लोगों को रंग देते नजर आए। तो वहीं, युवा नौजवानों की टोली अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में जोगीरा गाते हुए एक दूसरे को रंग लगाते नजर आए। कहीं कपड़ा फार होली तो कहीं धूल और मिट्टी से सराबोर होकर युवा एक दूसरे को होली की बधाई देते नजर आए। शहर के कई हिस्सों में युवाओं की टीम डीजे की धुन पर बज रहे होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। क्या छोटा, क्या बड़ा, क्या अमीर और क्या गरीब ! हर कोई होली के रंग में सराबोर होकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दे रहे थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
