बिहार राज्य के जिला मुंगेर के हवेली खरगपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि बहेरा पंचायत के मध्य विद्यालय भदौरा में चापानल नहीं होने के कारण लगभग पाँच सौ से ज्यादा छात्र एवं छात्राओं को पीने के पानी के लिए इधर-उधर जाना पड़ता था। इस खबर को मोबाइल वाणी पर लगभग एक महीना पहले चलाया गया था।खबर को चलाने के बाद मध्य विद्यालय भदौरा में चापाकल का कार्य शुरू हो गया है।
