जमालंपुर नगर परिषद जमालंपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 स्थित डोका मुसहरी में युवा रालोसपा की बैठक आयोजित  किया गया । मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नी लाल मंडल ने पंकज मांझी, अंजली शर्मा छोटू मांझी को रालोसपा का सदस्यता दिलाया। संचालन संजय कुमार रावत व अध्यक्षता युवा अध्यक्ष ऋषभ कुमार कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुनीलाल मंडल ने कहा कि सरकार की योजना प्रधानमंत्री आवास योजना शौचालय, हर घर जल नल योजना से डोका मुसहरी के लोग वंचित है। और योजनाओं से नदारद है। वहीं नगर प्रशासन वंचित समाज के समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि  डोका मुसहरी सरकार की योजनाओं के दावों की पोल खोल रही है। यदि प्रशासन गंभीर नहीं हुई तो इसके खिलाफ रालोसपा उग्र आंदोलन अख्तियार करेगी।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।