जिले में चमकी बुखार से निपटने के लिए जिला प्रशासन, ग्रामीण विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए सोमवार को समहारणालय से कला जत्था के 6 सदस्यीय टीम को रवाना किया गया। जो 250 से अधिक चमकी बुखार प्रभावित गांवों में जाकर लोक कलाओं के माध्यम से चमकी बुखार के प्रति लोगों को जागरुक करेगें। यह जत्था उन्हें चमकी के लक्षण तथा उससे बचाव व सावधानियों के बारे में लोगों को नुक्कड़ नाटक , पोस्टर, बैनर, और पम्पलेट के माध्यम से जागरुक करेगी। इसके अलावे जिले की आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा , एएनएम और जीविका दीदी भी लोगों को घर और विद्यालयों में जाकर चमकी बुखार के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाएंगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
