स्थानीय जिला जदयू कार्यालय में नगर जदयू मुंगेर की ओर से वार्ड अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्ष ,सचिव एवं सक्रिय साथियों की बैठक नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंटू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक जदयू जिला अध्यक्ष संतोष सहनी की देखरेख में संपन्न हुआ। बैठक में आगामी 12 फरवरी को मुंगेर नगर भवन में आयोजित मुंगेर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर की तैयारी और उक्त प्रशिक्षण शिविर में बूथ स्तर से लेकर सभी नगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने विधानसभा स्तर पर पूरे बिहार में कार्यकर्ता को प्रशिक्षित करने का निर्णय 10 फरवरी से 16 फरवरी तक लिया है ।इसी के तहत 12 फरवरी को मुंगेर विधानसभा में प्रशिक्षण शिविर निर्धारित है। जिसमें प्रदेश जदयू द्वारा नामित प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
