जिला जदयू प्रधान कार्यालय मुंगेर में युवा जनता दल यूनाइटेड मुंगेर के तत्वाधान में मानव श्रृंखला 19 जनवरी को एवं 24 जनवरी 2020 को कर्पूरी ठाकुर की जयंती की सफलता हेतु आहूत की गई।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जदयू जिला अध्यक्ष संतोष सहनी जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबीता राय मंडल मुख्य रुप से मौजुद थे।बैठक का संचालन युवा जदयू जिला अध्यक्ष शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राइन ने किया। जिला अध्यक्ष संतोष सहनी ने 19 जनवरी को मानव श्रृंखला की सफलता के लिए जिला जनता दल यूनाइटेड जिला मुंगेर के सभी पदाधिकारियों को विशेषकर युवा जदयू के सभी साथियों को मानव श्रृंखला को अभूतपूर्व बनाने के लिए दिशा निर्देश दिया और कहा कि सभी कार्यक्रमों में युवा जदयू मुंगेर की महती भूमिका रही है और हम आशा करते हैं कि पूरे जिला में युवा कार्यकर्ता 19 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल करने में अपना अभूतपूर्व योगदान देंगे। बैठक को संबोधित करते हुए युवा अध्यक्ष शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राइन ने कहा कि 19 जनवरी को मानव श्रृंखला अभूतपूर्व बनाया जाएगा।प्रत्येक पंचायत से युवा जदयू के सभी साथी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने स्तर से भरपूर प्रयास करेंगे और माननीय मुख्यमंत्री का जो आह्वान है जल जीवन हरियाली अभियान के संबंध में उसे धरातल पर उतारने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।बैठक के उपरांत मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के साथ दही चुरा का भोज भी जदयू कार्यालय में सभी जदयू के सम्मानित साथियों के साथ किया गया,बैठक में मुख्य रूप से युवा जदयू के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित जिला पदाधिकारी उपस्थित हुए।जदयू की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबीता राय मंडल ने पाटी कार्यालय मे खड़गपुर प्रखंड की सोनी देवी को महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष पद पर फुल माला पहनाकर मनोनित किया।मौके पर मुगेंर विश्वविधालय की सीनेट की सदस्य पुनम देवी,नीरज यादव,मनोरंजन मजुमदार,एस जी सुबहानी,श्याम कुमार निशाद आदि कार्यकर्ता मौजुद थे ।
