पटना से 13 जनवरी: राज्य की वर्तमान कुल प्रजनन दर 3.2 है, जो देश में सर्वाधिक है. कुल प्रजनन दर में कमी लाना राज्य के लिए एक चुनौती है. इसके लिए वर्तमान जनसंख्या नीति को और सशक्त करने के लिए सख्त जरूरत है. इसके लिए जनसंख्या नीति पर गहन विचार विमर्श कर इसमें जरुरी संशोधन की आवश्यकता है. यह बातें स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को शहर के एक होटल में राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा पीएफआई( पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया) के सहयोग से विभिन्न सरकारी विभागों एवं डेवलपमेंट पार्टनरों के राज्य स्तरीय प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा वर्तमान जनसंख्या नीति के अंतर्गत परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता, महिला एवं बालिका सशक्तिकरण तथा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल करने की जरूरत है. साथ ही नीति को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग एवं सुधारात्मक कार्यवाही भी जरुरी है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों के आपसी समन्वय की भी जरूरत होगी. उन्होंने विशेषकर शिक्षा विभाग, पंचायती राज, सामाजिक कल्याण विभाग एवं यूथ अफेयर्स की महत्वपूर्ण भूमिका की बात कही। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।