सामाजिक समरसता, प्रवचन एवं सहभोज कार्यक्रम सभी के सुख के बारे में सोचना यही तो सामाजिक समरसता है ।इसी विषय पर आज पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगाकोठी के प्रांगण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।इस अवसर पर भरती शिक्षा समिति के प्रदेश सह सचिव प्रकाश चन्द्र जायसवाल,महाविद्यालय प्रबंधकारणी समिति के अध्यक्ष डॉ चन्द्र भूषण सिंह, महाविद्यालय के सचिव ब्रजभूषण तिवारी और मथुरा दुबे उपस्थित रहे ।इस अवसर पर श्रीमती संगीता सुमन के द्वारा श्रीराम कथा का संगीतमय कथा वाचन हुआ ।इस मधुर बेला पर श्रोताओं ने कथा का आनंद लिया ।कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र देकर किया गया ।अपने आशीर्वचन में प्रकाश चन्द्र जायसवाल ने सामाजिक समरसता के महत्व को बताया कि हमारे समाज के लिये इस प्रकार का आयोजन किया जाना क्यों आवश्यक है ।मथुरा दुबे ने कहा कि सभी के सुख के बारे में सोचना ही समरसता है ।मंच संचालन महाविद्यालय की प्राध्यापिका सरिता कुमारी द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य अजीत पांडे द्वारा किया गया ।इस अवसर पर महाविद्यालय में सहभोज का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर राजकुमार ठाकुर, डॉ गौरी शंकर मिश्र, रामजी प्रसाद सिन्हा, रणजीत कुमार आचार्य, राकेश पाल, हरेन्द्रनाथ पांडे, अमृता मंडल, प्रकाश जायसवाल, शशि भूषण मिश्र, अमर ज्योति, अभिजीत आचार्य, अनुपम दुबे एवं बी.एडऔर डी.एल.एड के प्रशिक्षु उपस्थित थे । मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।
