बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंगेर आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में अपना पसीना बहा रहा हैं ।ताकि कोई कमी नहीं रह जाय।मुख्यमंत्री दो रात मुंगेर में गुजारेंगे ।ऐसे में मुंगेर में लोग आमरण अनशन पर बैठे रहे कहीं से सही नहीं था। मंगलवार की शाम से ही नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री एवं उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद अनशन तोड़वाने का अथक प्रयास कर रहे हैं।लेकिन अनशनकारी अनशन नहीं तोड़ा।बुधवार को नगर आयुक्त एवं उपनगर आयुक्त अनशन तोड़वाने के लिए पुनः प्रयास किये।काफी जद्दोजहद के बाद अनशनकारी ने लिखित आश्वासन के बाद अनशन तोड़ने के लिए तैयार हुआ। नगर आयुक्त ने लिखित आश्वासन दिया कि अनुकंपा के आधार पर बहाली हेतु विभाग द्वारा 2 माह के अंदर छाया पद सृजित करने के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी एवं तदनुसार अनुकंपा की बहाली की जा सकेगी। सेवानिवृत्त सफाई कर्मी प्रेमा देवी को आश्वासन दिया गया कि पंचम एवं षष्ठम वेतन से संबंधित भुगतान की कार्रवाई नियमानुकुल राशि की उपलब्धता के आधार पर की जाएगी। प्रेमा देवी को षष्ठम वेतन के अनुसार एक माह के अंदर देय बकाया सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान कर दिया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।