एनआरसी एवं कैब के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जमालपुर के तत्वाधान में सदस्यों ने बुधवार को जुलूस निकाल शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कारखाना स्थित संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को याद व नमन कर जुलूस निकाला। जो जुवली चौक पहुंच समापन हुआ। नेतृत्व शंकर सिंह एवं विक्की आनंद ने की। मौके पर शंकर सिंह ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर प्रदत संविधान की बदौलत केंद्र सरकार ने एनआरसी व कैब जैसे अधिनियम देश में लागू किया गया। डॉ आंबेडकर किसी खास जाति व समुदाय के नहीं है। यह देश का गौरव व धरोहर है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
