पछुआ हवा ने बढाई ठण्डी।दो दिनों से चल रही पछुआ के कारण एकाएक ठण्ड में बढ़ोतरी हुई है।मौसम में कनकनी भी उत्पन्न हुई है।वहीं एकाएक बढी ठण्ड से बूढ़े लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पङ गया है।लोग दिन मे भी अलाव जलाकर अपने घरों में दुबके हुए है।वहीं दूसरी ओर ऊनी कपड़े की बिक्री बढने से दुकानदारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।
