आज जिस प्रकार महंगाई का कहर रोजाना बढ़ती महंगाई आम जन समूह के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है इससे भौतिक सुख-सुविधा तो दूर की बात है अभी महंगाई का जो आलम है उसमें दो वक्त की रोटी भी बमुश्किल मिलती दिख रही है हर चीज के दाम बढ़ गए हैं जो हर चीज पर दम बढ़ते नजर आ रहे हैं गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और खाने पीने की चीजों के बढ़ते दाम महीने के बजट को प्रभावित कर रहे हैं गरीब तबके के लोगों के लिए तो परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है ऐसे में सरकार को महंगाई कम करने के लिए शीघ्र कदम उठाने चाहिए कीमत इतनी हद में हो कि सभी दो वक्त का साधारण खाना खा सकें महंगाई का कहर समाप्त होनी ही चाहिए।
